रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: ग्राम घघरा और खम्हार में खरसिया पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही, 5 जुआरियों से 24,920 रूपये जप्त

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर कल थाना खरसिया और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम खम्हार में खुडखुड़िया पट्टी में जुआ खेलने की सूचना पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया जहां जुआ खेलने वाले पुलिस को देखकर भागने लगे, जुआ खिलाने वाला *जगदीश प्रसाद निषाद पिता गजानंद निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम जर्वे थाना नगरदा जिला सक्ती* को मौके से जुआ सामग्री खुडखुड़िया पट्टी गोटी झंडी मुंडी के साथ गिरफ्तार किया गया है । जुआ फड और आरोपी से कुल ₹1820 जब्ती की गई, आरोपी पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 6 के तहत कार्यवाही किया गया है ।

Read more: Raigarh News: सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों ने किया एनएच-49 और खरसिया-धरमजयगढ़ मार्ग के ब्लैक स्पॉट की समीक्षा

Raigarh News वहीं चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक अमिताभ खंडेकर के नेतृत्व में चौकी खरसिया पुलिस द्वारा घघरा तालाब के पास जुआ फड पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । मौके पर जुआडी (1) मंगेश राय पिता रमाशंकर राय उम्र 35 साल साकिन रतन महका चौकी खरसिया (2) गगन अग्रवाल पिता अनुप अग्रवाल उम्र 25 साल साकिन गंजबाजार खरसिया (3) ईशन यादव पिता ठुबुल राम यादव उम्र 36 साल साकिन सपिया थाना डभरा जिला सक्ती (4) शेरसिंह गबेल पिता जोईधा सिंह गबेल उम्र 50 साल साकिन गाडाबोरदी थाना खरसिया पकड़े गये । जुआडियों से नगद ₹23000 तथा 52 पत्ती ताश की जब्ती की गई है । आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमिताभ प्रकाश खंडेकर, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय, अशोक देवांगन, शिव कुमार वर्मा, आरक्षक विशोप सिंह, योगेंद्र सिदार, मुकेश यादव, साविल चंद्रा, भगत टंडन, हेमलाल कंवर, डमरूधर पटेल, त्रिभुवन सिदार शामिल थे ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button