Raigarh News: ग्राम कुसमुरा के जनचेतना शिविर में कोतरारोड़ पुलिस ग्रामीणों को दी अपराधों से बचाव की जानकारी

Raigarh News *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महोदवा व डीएसपी (IUCAW) निकिता तिवारी के उचित मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम कुसमुरा में आज “जनचेतना शिविर” लाकर ग्रामीणों की शिकायतों के निराकरण के साथ उन्हें अपराधों की जानकारी देकर जागरूक करने का कार्य किया गया ।
Read more: Raigarh News: बाइक पर अवैध शराब परिवहन कर रहा आरोपी गिरफ्तार
Raigarh News जनचेतना शिविर में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम और महिला संबधी अपराधों से बचाव एवं सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी देकर उनसे चर्चा किया गया । थाना प्रभारी द्वारा रहवासियों को बताया गया कि किन-किन माध्यमों से साइबर क्राइम की घटनाएं हो सकती हैं । ऐसे में उन्हें निजी व बैंक खातों की जानकारी, OTP शेयर करने से मना किया गया तथा सड़क दुर्घटना से बचने यातायात नियमों के पालन करने की समझाइश दी गई है । महिला संबंधी अपराध – दहेज उत्पीड़न, कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, अनैतिक व्यापार, पास्को एक्ट पर चर्चा कर इसी घटनाओं को छुपाने के बजाये पुलिस सहायता लेकर दोषियों को सजा दिलाने महिलाओं को प्ररित किया गया । साथ ही उन्हें महिला हेल्पलाइन व चाइल्ड नंबर भी नोट कराए गए । इस जनचेतना शिविर में गांव के काफी संख्या में महिलाएं, गणमान्य लोगों के साथ बच्चे एवं थाना कोतरारोड़ का स्टाफ उपस्थित रहे ।



