रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: गोपिका गुप्ता भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित

Raigarh News रायगढ़:- भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली निर्दलीय प्रत्याशी गोपिका गुप्ता को भाजपा ने निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पार्टी की सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित करने संबंधी आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही उनके पति प्रमोद गुप्ता की सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया ।

Raigarh News

Read more: Raigarh News: फरार स्थायी वारंटियों और अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई

Raigarh News: गौर तलब है कि श्रीमती गोपिका गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की बागी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भर चुनावी मैदान में थी। पर्याप्त समझाइस के बावजूद गोपिका ने अपना नाम वापस नहीं लिया। जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दोनो के निष्कासन की अनुशंसा कर पार्टी नेतृत्व को अवगत कराया था जिसके बाद अनुशासन समिति ने उनके निष्कासन का अनुमोदन कर दिया। लिहाजा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गोपिका गुप्ता और प्रमोद गुप्ता के 6 साल के लिए पार्टी के निष्कासन आदेश पर आज हस्ताक्षर कर दिए।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button