रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: गुरूद्रोण शालेय परिवार ने मनाया राष्ट्रपिता महात्मा जी की 154वीं गांधी जी की 154वीं जयन्ती

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News महात्मा गांधी जी की पूज्य जयन्ती पर 2 अक्टूबर 2023 को गुरूद्रोण विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए संस्था के उपसंचालक श्री गजेन्द्र सिंह गांधी जी का जीवनी जैसे सत्य, शांति, अहिंसा के बारे में विशेष रूप से प्रतिपादन किया गया। गांधी जी के द्वारा असहयोग आंदोलन, दाण्डी यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। गांधी जयन्ती के शुभ अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था के शिक्षा निर्देशक श्री दिलीप कुमार साहू, महात्मा गांधी को अन्तर्राष्ट्रीय महानायक के रूप में बताया गया। संस्था के दोनो माध्यम के प्राचार्य श्री लोकनाथ देवता एवं श्री श्रीचरण मालाकार विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए और अपने घर, स्कूल परिसर, सार्वजनिक जगह को विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया गया। अंत में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री निरंजन प्रधान एवं श्री चन्दर साहू के द्वारा स्कूल परिसर में साफ-सफाई का शुभारंभ किया गया। साथ में अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं बच्चों का सहयोग रहा। अंत में विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Read more: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास….टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

ख़बर शेयर करें:

Back to top button