Raigarh News: कोयला शॉर्टेज के संबंध में ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य ने दिया एस. ई.सी. एल. और नाप तोल विभाग को ज्ञापन – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कोयला शॉर्टेज के संबंध में ट्रेलर मालिक संघ के सदस्य ने दिया एस. ई.सी. एल. और नाप तोल विभाग को ज्ञापन

पिछले 3 माह से काटा खराब होने की वजह से 300 से 700 किलोग्राम का हो रहा हर गाड़ी में शॉर्टेज

Raigarh News प्रशांत तिवारी : रायगढ़ जिला में ट्रेलर मलिक कल्याण संघ के सदस्य आज तकरीबन 50 की संख्या में एस. ई.सी. एल.मुख्यालय रायगढ़ पहुंचे और मुख्य प्रबंधक के नाम एक पत्र साकेत के संबंध में दिए रायगढ़ जिला किला मलिक का कहना है कि पिछले तीन महीना से लगातार बरोद, बिजरी,जामपाली खदानों में 300 से 500 किलो का शॉर्टेज जा रहा है, बार-बार प्रबंधन से बात करने के बाद सभी एरिया के उप प्रबंधक अभी तक कोई हल नहीं निकाल पाए हैं जिस गाड़ी मालिकों को प्रतिमा प्रति गाड़ी करीब 15 से 20 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है संघ के सदस्यों में ज्ञापन देते हुए यह साफ-साफ कहा कि आगामी 10 दिनों में अगर एस.ई.सी.एल. कांटों का सुधार नहीं करता है तो मजबूरी बस हम जिले की सभी खदानों से डिस्पैच बंद कर देंगे,जिससे कोयले की आपूर्ति उद्योगों को नहीं हो पाएगी जिससे बिजली व्यवस्था बाधित होगी और इस सबका जिम्मेदार एस.ई.सी. एल.होगा।

संघ के पदाधिकारी का कहना है कि इसके पूर्व में भी हम तीन बार उप प्रबंधकों को पत्र देकर के कांटा दुरुस्त करने का निवेदन कर चुके हैं लेकिन खदान के कर्मचारी और मुख्य महाप्रबंधक की मिली भगत से कांटे में शॉर्टेज का खेल लगातार जारी है समझने वाली बात यहां यह होगी की प्रतिदिन जो 100 से 200 टन कोयला शॉर्टेज के रूप में बचाया जाता है वह आखिर जाता कहां है?? कोल इंडिया इस प्रकार की धनौली बरसों से करती चली आ रही है लेकिन अब तो हद ही हो गई है अगर यह समस्या जल्दी नहीं सुलझी तो जिले में एक बड़े आंदोलन किया शंका साफ-साफ दिखाई दे रही है।
संघ के संरक्षक सतीश चौबे ने कहा- आगामी 10 दिनो के अंदर काटा में अगर सुधार नहीं किया जाएगा तो जिले में एक बड़ा आदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी एस. ई.सी. एल. की होगी।।

Read more : Cg News: सीएम साय ने जियो-रेफरेंसिंग तकनीक के इस्तेमाल को दी मंजूरी, जाने क्या है ये तकनीक और क्या होगा फायदा

Raigarh News संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा लगातार पिछले 3 महीने से हम कोसीस कर रहे है की इस समस्या का हाल निकल जाएं,लेकिन इन अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है,क्योंकि अधिकारियों के इस गड़बड़ का खामियाजा गाड़ी मालिक उठा रहे है क्योंकि शार्टेज के रूप में हर महीने एक बड़ा रकम काट लिया जाता है।

Related Articles

Back to top button