Raigarh News: कोतवाली पुलिस चोरी की बाइक के साथ की आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पहले थाने में की गई थी वाहन चोरी की रिपोर्ट – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कोतवाली पुलिस चोरी की बाइक के साथ की आरोपी गिरफ्तार, दो दिन पहले थाने में की गई थी वाहन चोरी की रिपोर्ट

Raigarh News *रायगढ़* । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में कल दिनांक 01.10.2022 को कोतवाली पुलिस द्वारा आर्शीवादपुर कालोनी से चोरी हुई नीरज शर्मा पिता श्री महेश चंद्र शर्मा उम्र 49 वर्ष की 5G एक्ट‍िवा स्कुटी को दिनदयाल कालोनी में रहने वाले दिलसाय चौहान (21साल) के पास से बरामद किया गया है । दिनांक 29.09.2022 को रिपोर्टकर्ता नीरज शर्मा द्वारा दोपहर के समय कालोनी से स्कुटी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराया था । कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर धारा 379 IPC का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया । अपराध कायमी के बाद माल मुल्जिम पतासाजी में आर्शीवादपुरम कालोनी पहुंचे कोतवाली स्टाफ द्वारा आसपास लगाने CCTV फुटेज चेक किया गया । घटना समय फुटेज में दिख रहे लोगों के संबंध में कालोनीवालों से पूछताछ किये जिसमें दिनदयाल कालोनी में रहने वाला युवक दिलसाय चौहान संदिग्ध प्रतीत हुआ जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर हिरासत में लिया गया और वाहन चोरी के संबंध में कड़ी पूछताछ किये जो स्कुटी की चोरी कर छिपाकर रखना कबुल किया । *आरोपी दिलसाय चौहान पिता स्व. समारू चौहान 21 साल निवसी दिनदयाल कालोनी थाना कोतवाली रायगढ़* से चोरी गया वाहन एक्टीवा 5जी जी स्कूटी क्रमांक सी.जी. 13 ए.एफ. – 5128 बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्ज‍िम पतासाजी में थाना प्रभारी मनीष नागर, प्रधान आरक्षक नंद कुमार सारथी, विक्रम चौरसिया प्रमुख रूप से शामिल थे ।

Read more: Raigarh News: बैटरी, डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,खरसिया पुलिस ने भेजा रिमांड

Related Articles

Back to top button