Raigarh News: केलो नदी में अनियंत्रित होकर डूबी कार….कार में बैठी महिला ने कूद कर बचाई जान….चालक सहित कार नदी में बही,चक्रधर नगर पुलिस गोताखोरो की टीम मौके पर


Raigarh news: रायगढ़: शहर के केलो नदी में एक कार के बह जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हेमू कालानी चौक की ओर से आती हुई एक कार नदी के बहाव में बह गई। इस दौरान कार सहित कार चालक जहां नदी की तेज धार में बह गया तो वहीं कर में सवार महिला ने कूद कर किसी तरह जान बचाई। आसपास के लोगों ने जब कार को नदी में समाते देखा तो किसी तरह महिला को नदी की तेज धार से बाहर खींचा। महिला तो किसी तरह बच गई लेकिन कार नदी की तेज धार में बह गई।

बताया जाता है कि सफेद रंग की कार में एक महिला और संभवतः एक पुरुष सवार था। लेकिन महिला तो तैरकर बाहर आ गई लेकिन कार पानी के बहाव में बह गई। महिला को लोगों ने बाहर निकाला और बैठने के लिए बोला लेकिन थोड़ी देर के बाद महिला गायब हो गई।

बीते तीन दिनों से रायगढ़ जिले में रूक-रूककर हो रही बारिश की वजह से केलो नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था इसी दौरान मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े 7 बजे पानी से डूबे चक्रपथ को पार करते समय यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी और एसडीओपी सहित पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। परंतु अभी तक कार के संबंध में कोई जानकारी नही मिल सकी है।
Raigarh News: खास बात यह है की घटना के बाद महिला भी नदारत है। ऐसे में महिला कौन थी, कार कौन चला रहा था और गाड़ी में और कितने लोग मौजूद थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।



