रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कलेक्टर श्री सिन्हा 21 सितम्बर को डेंगू से बचाव एवं जन-जागरूकता के संबंध में लेंगे महत्वपूर्ण बैठक

Raigarh News: रायगढ़, 20 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा 21 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में डेंगू से बचाव हेतु आवश्यक साफ-सफाई एवं जन-जागरूकता के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। इस दौरान वे संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों से डेंगू कार्य के संबंध में फीडबैक लेंगे। साथ ही शहर के कबाड़ व्यवसायियों, मैकैनिक एवं निर्माण कार्य में संलग्न ठेकेदारों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से भी डेंगू से बचाव के संबंध में चर्चा करेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्टे्रेट रायगढ़ ने सर्वसंबंधितों को नियत समय पर अवश्य रूप से बैठक में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।

 

Read more: CM कका ने दी प्रदेश के सफाईकर्मियों और रसोइयों को सौगात…देखें आदेश

Related Articles

Back to top button