Raigarh News: कलमी रेल्वे ट्रैक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी कोतरारोड़ पुलिस – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कलमी रेल्वे ट्रैक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी कोतरारोड़ पुलिस

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News *रायगढ़* । आज दिनांक 29 जुलाई को कोतरारोड़ थाना अंतर्गत ग्राम कलमी के कोया नगर के रेल्वे ट्रैक के पास खम्बा नंबर 588/23 एवं 588/21 के बीच ट्रैक से कुछ दूर एक अज्ञात पुरुष का शव उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास की सूचना ग्राम कलमी के कोटवार के द्वारा के गई, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मौके पर जाकर शव की जांच की गई।

Read more: पोस्टपोन हो सकती है अक्षय कुमार की OMG 2…जाने क्या है वजह

Raigarh News शव की बारीकी से जांच करने पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले। आसपास पूछताछ करने पर लाश की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा घटना में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति के मौत के कारण का पता चल पाएगा। मृतक के वारिसानों की पतासाजी के लिए कोतरारोड पुलिस ने आसपास के गांव में मुनादी कराकर मृतक के फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया है।

Related Articles

Back to top button