Raigarh News: ओड़िशा के डीजे ग्रुप का पिकअप पलटने से 2 की मौत, 3 जख्मी

Raigarh News रायगढ़, 9 अप्रैल। शादी समारोह से ओड़िशा लौट रही डीजे ग्रुप का पिकअप पलटने से दो लोगों की असमय जिंदगी खत्म हो गई। वहीं, 3 जख्मी हो गए। बेलगाम रफ्तार का यह कहर बरमकेला थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरटीओ रायगढ़ में वाहन चालक के रूप में सेवारत एक युवक की ग्राम लिप्ति (सरिया) से रविवार सुबह बारात तरेकेला गई थी। वैवाहिक समारोह को यादगार बनाने के लिए ओड़िशा के अशोक मेलोडी डीजे पार्टी को भी बुलाया गया था। पिकअप वाहन में सवार बाजा बजाने और नाचने वाले ग्रुप के साथ बारातियों ने खूब मस्ती भी की। तदुपरांत, डीजे ग्रुप के लोग अपनी गाड़ी लेकर वापसी के लिए रवाना हुए।
बताया जाता है कि शाम लगभग साढ़े 4 बजे ग्राम पंचायत तरेकेला के मोड़ के समीप ढोसर बहाल चौक से पिकअप आगे गुजर रहा था कि रफ्तार अधिक होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे जा पलटा। इस हादसे में पिकअप में रखे साउंड सिस्टम और डीजे ग्रुप के लोग भी जख्मी हो गए। इसमें वर्म झरियापाली निवासी सत्यानंद डोंगरे पिता रघुनाथ (45 वर्ष) और अमलीपानी अ में रहने वाले अमित सारथी आत्मज परमानंद सारथी (46 साल) को अधिक चोटें लगने पर उनकी जान चली गई तो उनके 3 घायल साथियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read more: Raigarh News: यूपी का कबाड़ी खरीदता था मालगाड़ी से चोरी हुए पार्ट्स
Raigarh News एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने बताया कि हादसे में आहत लोगों के सामान्य होते के बाद उनके बयान ले आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



