Raigarh News: एसईसीएल जामपाली माइंस में दिनदहाड़े 2 युवकों ने कोल ट्रांसपोर्टर को मारा चाकू – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: एसईसीएल जामपाली माइंस में दिनदहाड़े 2 युवकों ने कोल ट्रांसपोर्टर को मारा चाकू

Raigarh News रायगढ़, 23 दिसंबर। कोल ट्रांसपोर्ट्स को लेकर कोयला कारोबारियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी क्रम में एसईसीएल जामपाली कोल माइंस में अपने ड्राइवरों को टोकन दे रहे एक कोल ट्रांसपोर्टर को दबंगई दिखाते हुए दो युवकों ने दिनदहाड़े चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की यह वारदात घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

Read more:COVID को लेकर व्हाट्सप्प पर तेजी से फैल रहा ये मैसेज

काले हीरे के काले कारोबार में बादशाहत कायम करने की गलाकाट प्रतिस्पर्धा में कतिपय ट्रांसपोर्टर अब खून के प्यासे भी होने लगे हैं। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद कोयला व्यापारियों में आए दिन विवाद होने से वातावरण में तनाव का जहर घुलना लाजिमी भी है। कोल ट्रांसपोर्टिंग को लेकर घरघोड़ा में फिर एक ऐसा हिंसक मामला सामने आया है, जिसमें आरोपियों के दिनदहाड़े चाकू चलाने से लोग दहशतजदा हैं।
दरअसल, घरघोड़ा के कुड़ेकेला मेन रोड निवासी और कोयला कारोबारी अनूप अग्रवाल पिता स्व. अनिल अग्रवाल (34 वर्ष) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वे अपने ट्रांसपोर्ट कंपनी द्वारा कुडुमकेला के जामपाली एसईसीएल माइंस से निकले कोयले को चाम्पा-बिलासपुर भेजते हैं। विगत 22 दिसंबर के पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे कुडुमकेला में अनूप के ट्रांसपोर्टिंग की गाड़ी पहले लाईन में लगी थी, लिहाजा वे अपने वाहन चालकों को टोकन दे रहे थे। इस बीच चंदन सिंह और बाबू नेपाली वहां पहुंचे और तुम ही अनूप अग्रवाल हो न, कहते हुए गाली-गलौज कर माइंस में काम नहीं करने देने की खुलेआम धमकी देने लगे।

Read more:Raigarh News: BR ट्रेन से गिरकर युवक की गई जान
Raigarh News: अनूप की मानें तो वह कुछ समझ पाता, इसके पहले दबंगई दिखाने वाले युवक ने आक्रामक होकर चाकू से हमला कर दिया। अनूप ने चाकू को हाथ से रोकना चाहा तो उसकी दाईं कलाई और बांए हाथ की अंगुली में चोट लगते गई खून बहने लगा। इस दौरान बाबू नेपाली हाथ-मुक्के से मारपीट करते हुए अनूप को पीछे से पकड़ रखा था। आरोपी खुद को राज ट्रांसपोर्ट के आदमी बताते हुए जान से मारने की चेतावनी भी दे रहे थे। वहीं, आसपास के लोगों को आते देख दोनों मुल्जिम भाग गए। फिलहाल, जख्मी ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भादंवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच पड़ताल में लिया है।

Related Articles

Back to top button