Raigarh News: एनएच 49 पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर किया गया हेलमेट वितरण – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: एनएच 49 पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही कर किया गया हेलमेट वितरण

एसडीओपी खरसिया और ट्रैफिक डीएसपी ने दुपहिया वाहन चालकों को दी हेलमेट पहनने की समझाइश, दिये नयी हेलमेट

Raigarh News *19 जून रायगढ़* । जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री रमेश कुमार चन्द्रा द्वारा नेशनल हाईवे 49 के ब्लैक स्पॉट एरिया में कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया जिसके बाद अधिकारियों ने ग्राम कुनकुनी में आयोजित हेलमेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर यातायात पुलिस द्वारा हाइवे पर की गई मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई में बिना हेलमेट वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण किया गया है ।

Raigarh News एसडीओपी खरसिया एवं ट्रैफिक डीसीपी ने दुपहिया चालकों को यातायात नियमों का पालन करने आगे बाइक चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की समझाइश दी गई है । इस दौरान थाना यातायात एवं थाना खरसिया के स्टाफ भी मौजूद धे ।

Related Articles

Back to top button