Raigarh News: एडिशनल सीईओ जिला पंचायत श्री बी.बी. तिग्गा का दुखद निधन..

Raigarh News रायगढ़, 9 मार्च2023/ जिला पंचायत रायगढ़ के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बी.बी.तिग्गा का दुखद निधन 8 मार्च को रात्रि लगभग 12 बजे रायगढ़ के छोटे अतरमुड़ा निवास स्थान पर हो गया। बीती रात में अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पंचायत पंचायत के साथ पूरे जिला प्रशासन की ओर से स्व.श्री बी.बी.तिग्गा को विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2 बजे निवास स्थान छोटे अतरमुडा, मेडिकल कॉलेज रोड, रायगढ़ से निकलेगी।
Also Read Instagram Down: दुनियाभर में इंस्टाग्राम डाउन, हजारों यूजर्स परेशान…
Raigarh News स्व.श्री बी.बी.तिग्गा सरल स्वभाव और मृदु भाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने शासकीय सेवा की शुरुआत कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर, सहकारिता विभाग से किया था। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा 1998 में उनका चयन अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त के रूप में हुआ। वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा, सक्ती, माल खरौदा (जांजगीर-चांपा), पुसौर, सारंगढ़ व बरमकेला के रूप में भी पदस्थ थे। उन्होंने उप संचालक पंचायत के रूप में कांकेर एवं राज्य कार्यालय, पंचायत संचालनालय में सेवाए दी। वर्तमान में वे उप संचालक पंचायत एवं अतिरिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के पद पर कार्यरत थे।



