रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया को दी करोड़ों के तहसील भवन की सौगात

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News नई तहसील के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। खरसिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने भवन निर्माण छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ (अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण) उपकर निधि से स्वीकृति कर दिया है। जमीन का चयन पहले ही किया जा चुका है। ऐसे में अब नए तहसील के लिए भवन निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

तहसील का सारा कामकाज अभी जर्जर हो चुके भवन में एसडीएम तहसीलदार कार्यालय संचालित हो रहा है। नायब तहसीलदार खाद्य अधिकारी वैकल्पिक भवन में जगह की कमी के चलते अधिकारियों, कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही तहसील में अपने विभिन्न कार्यों के लिए जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रहा था। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने लोगों के मांगो को ध्यान में रखते हुए हुए हो रहे असुविधा को दूर करने के लिए राज्य शासन वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ (अधोसंरचना विकास एवं पर्यावरण) उपकर निधि से जिला रायगढ़ अंतर्गत संयुक्त तहसील कार्यालय खरसिया (तहसील कार्यालय खरसिया, अनुविभागीय अधिकारी (रा) कार्यालय, उप पंजीयक कार्यालय, उप कोषालय कार्यालय, सहायक खाद्य अधिकारी कार्यालय एवं डाक घर) के भवन निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग (भ / स) संभाग रायगढ़ के प्राक्कलन अनुसार राशि रूपये 275.75 लाख (रू. दो करोड़ पचहत्तर लाख पचहत्तर हजार मात्र) की स्वीकृति प्रदान कराएं है।

Read more: Raigarh News: मवेशियों की अनिवार्य रूप से करें टैगिंग, पशु स्वामी की जानकारी हो दर्ज- कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News इनमें एसडीएम कार्यालय, एसडीएम न्यायालय, तहसीलदार कार्यालय एवं न्यायालय तथा राजस्व विभाग के कर्मचारियों और अभिलेखों के लिए कक्ष बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button