Raigarh News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती फिर घरघोड़ा मिलने बुलाया और स्कूटी पर बैठकर लाया रायगढ़ और शादी करुगा कहकर किया दुष्कर्म फिर भी नहीं आया बाज तो युवती ने उठाया ये कदम, पढ़े पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती फिर घरघोड़ा मिलने बुलाया और स्कूटी पर बैठकर लाया रायगढ़ और शादी करुगा कहकर किया दुष्कर्म फिर भी नहीं आया बाज तो युवती ने उठाया ये कदम, पढ़े पूरी खबर

अपराध कायम कर चंद घंटो में आरोपित को खरसिया में दबिश देकर पकड़ा और भेजा रिमांड पर

Raigarh News *21 अप्रैल रायगढ़* । कल दिनांक 20.04.2024 को पुलिस चौकी कोतबा थाना बागबहार जिला जशपुर से दुष्कर्म मामले की बिना नंबरी अपराध डायरी असल अपराध कायम कर जांच के लिये थाना कोतवाली रायगढ़ को प्राप्त हुई । मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा अपराध पंजीकृत करने के साथ कोतवाली पुलिस की एक टीम आरोपित युवक गोपाल जांगडे निवासी खरसिया के लिये रवाना किए । आरोपित को कोतवाली पुलिस की टीम ने उसके गांव के बाहर धर दबोचा जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Raigarh News
Raigarh News

घटना को लेकर जिला जशपुर की युवती द्वारा 13 अप्रैल को पुलिस चौकी कोतबा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2022 में इंस्टाग्राम के माध्यम से गोपाल जांगडे निवासी खरसिया से दोस्ती हुई और इंस्टाग्ग्रम में दोनों बातचीत करते थे । दिसम्बर 2022 में गोपाल और युवती घरघोड़ा में मिले, गोपाल ने युवती को अपना एक मोबाइल दिया, उसके बाद युवती बाहर काम करने चली गई, इस दौरान दोनों की मोबाइल पर बातचीत होती थी । मई 2023 में युवती वापस अपने गांव आयी, सितम्बर 2023 में गोपाल जीद कर युवती को मिलने घरघोडा बुलाया और स्कूटी में बिठाकर रायगढ़ ले आया । युवती घर जाने की बात बोली तो उसे प्रेम करने और शादी की बात कहकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । युवती को गोपाल जांगडे की हरकत ठीक नहीं लगी और उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया जिसके बाद गोपाल जांगडे उसे दूसरे नंबरों से कॉल कर बदनाम करने की धमकी देकर रायगढ़ बुलाता और उसका शारीरिक शोषण करने लगा । गोपाल की लगातार धमकियों और अनाचार से तंग आकर युवती अपने घरवालों को बताई और घर में मशवीरा कर रिपोर्ट दर्ज कराये । कोतवाली पुलिस ने आरोपी गोपाल जांगड़े पिता दुकालू राम जांगडे उम्र 19 साल निवासी ग्राम जामझोर ईटा भट्ठा के सामने मेन रोड थाना खरसिया जिला रायगढ़ को आज विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

Raigarh News अपराध डायरी थाना कोतवाली में प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी कर आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button