Raigarh News: आबकारी वृत्त घरघोड़ा की कार्यवाही उड़ीसा की मदिरा के साथ सदानंद प्रजा गिरफ्तार कर जेल दाखिल

Raigarh News: माननीय कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर आबकारी वृत्त घरघोड़ा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..
आज दिनांक 31/08/22 को आबकारी वृत्त घरघोड़ा को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम बजरमुडा थाना तमनार निवासी सदानंद प्रजा पिता इंद्रजीत प्रजा उम्र–३० वर्ष अपने ढाबा से भारी मात्रा में उड़ीसा की अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है.. मुखबिर की सूचना पर उसके ढाबा की तलाशी लेने पर ढाबा के कमरे में 34.2लीटर व्हिस्की और 65 लीटर मॉल्ट कुल मात्रा =99.2 लीटर मदिरा छिपा कर रखा गया था
हड़ताली कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने काम पर लौटने की अपील की
आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया |
उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त घरघोड़ा प्रभारी रमेश सिंह सिदार हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक लाकेश नेताम, राजेश्वर ठाकुर, लाल सिंह कंवर,नगर सैनिक कन्हैया, सरोजनी , उर्सेला एवम वाहन चालक अशोक पटेल शामिल रहे।।



