रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Raigarh News: आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 3 जनवरी तक मंगाये गये आवेदन
Raigarh News रायगढ़, 11 दिसम्बर 2023/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी), जिला-रायगढ़ अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सेठीनगर बी वार्ड क्रमांक 22, आंगनबाड़ी केन्द्र बालसमुन्द वार्ड क्रमांक 25, आंगनबाड़ी केन्द्र रेलवे कालोनी वार्ड क्रमांक 18 एवं गांधीनगर सी वार्ड क्रमांक 33 में आंगनबाड़ी सहायिका पद रिक्त होने से उक्त पद पूर्ति हेतु 12 दिसम्बर से 3 जनवरी 2024 तक इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन पत्र मंगाये गये है। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश व नियम शर्तो की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।
Read more: Raigarh News: कलेक्टर श्री गोयल मंगलवार को लेंगे जनदर्शन, आमजनों की सुनेंगे समस्या



