Raigarh News: अवैध फ्लाईऐश निपटान करते दो गाडिय़ां पकड़ायी – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: अवैध फ्लाईऐश निपटान करते दो गाडिय़ां पकड़ायी

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News रायगढ़, 9 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायगढ़ के द्वारा फ्लाई ऐश के परिवहन एवं निपटान की सतत् रूप से निगरानी एवं जांच की जा रही है। इसी तारतम्य में आज अवैध फ्लाईऐश निपटान करते दो गाडिय़ों पर 78 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
क्षेत्रीय अधिकारी छ.ग.पर्यावरण संरक्षण मंडल जिला-रायगढ़ श्री अंकूर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ से चपले मार्ग तक फ्लाईऐश परिवहन की जांच की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति स्थल पर अवैध फ्लाईऐश निपटान किया जाना पाया गया। उक्त दोनों वाहनों पर 1500 रुपये प्रतिटन के अनुसार 78 हजार रुपये पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई। साथ ही उद्योग को फ्लाईऐश का उचित प्रबंधन करने हेतु नोटिस जारी किया गया।

 

Read more: Raigarh News: घर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raigarh News कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर पर्यावरण अधिकारी द्वारा जन सामान्य की सुविधा के लिए फ्लाई ऐश के अवैध डंपिंग, परिवहन के संबंध में जानकारी व शिकायत के लिए व्हाट्सअप नंबर 7987033406 जारी किया गया है। जिस पर मैसेज कर फ्लाइऐश के अवैध परिवहन व डंपिंग के बारे में शिकायत की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button