रायगढ़

Raigarh News :- अब रायगढ़ में धान खरीदी में आएगी तेजी…

Raigarh News   एक नवंबर से धान की खरीदी शुरू हो गई है। जिले में 6 नवंबर को पहला टोकन काटा गया। फिर भी अब तक जिले में तीन किसानों ने धान बेचा है। अब किसान समितियों से टोकन के संबंध में जानकारी ले रहे हैं, इससे खरीदी में तेजी आने की उम्मीद है।

पिछले सप्ताह उपार्जन केंद्रों में बायोमेट्रिक्स व आई स्कैनर मशीन पहुंच चुकी है। चुनाव के कारण किसान धान की कटाई तो शुरू कर दिया था। चुनाव के बाद खेतों में किसान अपनी फसलों को काटकर रख लिया है। हार्वेस्टर से मिसाई करने के लिए खेतों में जमा कर लिया है। अभी भी कुछ खेतों के धान अधपके हैं, जिसके कारण किसान 10 से 15 दिन और लगने की बात कह रहे हैं। इसके कारण भी दूसरे किसानों के खेतों में हार्वेस्टर मशीन नहीं पहुंचने वाली परेशानी हो रही है। इस बार धान खरीदी की शुरुआत तो 1 नवंबर से हो गई है। अब 25 नवंबर के बाद ही धान खरीदी में तेजी आने की बात कहीं जा रही है।

Also Read Raigarh News:-यात्रिगण कृपया ध्यान दें….फिर बिगड़ी ट्रेनों की चाल

                  Raigarh News:-रायगढ़ में मातृ शिशु अस्पताल का सर्वर महीनों से खराब, लिफ्ट अब तक नहीं हुई शुरू

Raigarh News   बढ़ गया मिसाई का खर्च डीजट-पेट्रोल के दाम बढ़ जाने के कारण हार्वेस्टर में मिसाई का खर्च भी बढ़ गया है। किसानों ने बताया की पहले 1 घंटे का 1200 रुपए लिया जा रहा था, अब 1500 रुपए लिया जा रहा है। वहीं एक घंटे में 40 बोरी धान की मिसाई हो जाती है।

Related Articles

Back to top button