Raigarh News: अब आप भी हो जाए सावधान, क्यों की रायगढ़ में भी निकले लगे कोरोना पॉजीटिव.. – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: अब आप भी हो जाए सावधान, क्यों की रायगढ़ में भी निकले लगे कोरोना पॉजीटिव..

Raigarh News रायगढ़, 11 अप्रैल। कोरोना वायरस की नई लहर को हल्के में लेने वाले हो जाएं सावधान! मंगलवार को रायगढ़ में भी 2 मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य अमले ने लापरवाही बरतने की बजाए कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

आसमान में आग उगलती गर्मी के साथ ही कोरोना वायरस का प्रकोप एक बार फिर से बरपने लगा है। यह बात अलग रही कि छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों की अपेक्षा रायगढ़ के लोग अब तक इस महारोग से अछूते थे, मगर मंगलवार को जो मीडिया रिपोर्ट जारी हुई है, उसमें रायगढ़ में 2 पॉजीटिव केस सामने आने से हड़कम्प मचने लगा है। चूंकि, बिलासपुर में बीते कुछ रोज में एक-एक कर दो कोरोना पेशेंट की मौत हो चुकी है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब इस महामारी से बचाव के लिए अलर्ट हो गई है।

Raigarh News      स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में रायगढ़ में 2 कोरोना मरीज पाए गए हैं तो पूरे राज्य में कुल 264 लोग पॉजीटिव हुए। इस तरह छत्तीसगढ़ में कुल 727 पेशेंट्स वर्तमान में एक्टिव हैं। दूसरी तरफ सुखद खबर यह है कि प्रदेश में सुकमा इकलौता ऐसा जिला है, जहां फिलहाल कोरोना का एक भी मरीज सक्रिय नहीं है। बहरहाल, रायगढ़ जिले में कोरोना के पुनः दस्तक देने के साथ ही लोगों को एहतियात बरतना ही समय की मांग है, ताकि हालात न बिगड़ सके।

 

Also read Raigarh News: नही रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, आज होगी अंत्येष्टि…

 

Related Articles

Back to top button