Raigarh News:-अगर आप कर रहे हैं नौकरी की तो तलाश रायगढ़ में 29 तारीख को लगने वाले हैं प्लेसमेंट कैंप, जाने पूरी जानकारी RGHNEWS पर

Raigarh News रायगढ़, 27 सितम्बर 2022/ निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 29 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मरीन ड्राइव एसईसीएल रोड रायगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक समस्त मूल प्रमाण-पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।
Also Read अब काम के दौरान मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी, सरकार ने जारी किया आदेश
Raigarh News प्लेसमेंट कैम्प में जिन पदों में भर्ती की जाएगी। इनमें मे.एयरटेल पेमेंट बैंक रायगढ़ में ग्रामीण बैंक मित्र/एक्वीजिशन बिजनेस डेवलपमेंट एक्जीक्युटिव के 10 पद रिक्त है। इसी तरह मे.महावीर एनर्जी एंड कोल बेनिकेशन लि.रायगढ़ में टेक्नीशियन इंस्ट्रुमेंटेशन एवं इलेक्ट्रीशियन के 01-01 पद तथा मे.महिन्द्रा ऑटोमोटिव रायगढ़ में टेक्नीशियन में 5 पद, इलेक्ट्रीशियन में 2 पद, कम्प्यूटर टेेक्नीशियन में 01 पद तथा हेल्पर में 5 पद रिक्त है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।



