• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
Rgh News
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us
No Result
View All Result
Rgh News
No Result
View All Result

Blog Raigarh News: सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिले पानी-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

Raigarh News: सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिले पानी-कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

फसलों के खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक फसल के लिए बनाए कार्य योजना

suman singh by suman singh
August 31, 2023
in रायगढ़
Raigarh News

Raigarh News

Raigarh News
Raigarh News

Raigarh News रायगढ़, 31 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर श्री सिन्हा ने वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई योजनाओं के संबंध में चर्चा करते हुए जल भराव स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जलाशयों में 75 प्रतिशत जल उपलब्ध है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वृहद सिंचाई योजनान्तर्गत मिनीमाता बांगों परियोजना तथा केलो परियोजना के संबंध में जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि परियोजना अंतर्गत अन्य जिले के किसानों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पटेल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के किसानों को भी उक्त परियोजना से सिंचाई हेतु पानी मिलना चाहिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में हो रही खण्ड वर्षा के मद्देनजर फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने ईई जल संसाधन संभाग खरसिया को निर्देशित किया कि मिनी माता बांगों परियोजना से खरसिया के किसानों को अतिशीघ्र सिंचाई हेतु केनाल के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें खेती-किसानी में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने राज्य स्तरीय अधिकारी को कॉल कर जिले में फसलों की स्थिति से अवगत कराते हुए सिंचाई हेतु जल समस्या के संबंध में चर्चा भी किए।

 

Read more: RPF भर्ती 2023,आवेदन पत्र और अन्य डिटेल जानें

Ad 7
Ad 10

इस दौरान विभागीय अधिकारी ने बताया कि केलो परियोजना अंतर्गत सिंचाई तथा निस्तारी हेतु तालाबों के लिए भी पानी छोड़ा जा रहा है। इसी प्रकार मध्यम सिंचाई योजनान्तर्गत जल संसाधन संभाग रायगढ़ एवं धरमजयगढ़ संभाग में एक-एक योजनाएं संचालित है। इसी प्रकार लघु सिंचाई योजनान्तर्गत जल संसाधन संभाग रायगढ़ अंतर्गत 83 तथा धरमजयगढ़ संभाग अंतर्गत 43 योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में कुल 126 लघु सिंचाई योजनाएं संचालित है। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि जलाशयों की यथास्थिति अनुसार सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिले के जलस्तर के संबंध में जानकारी ली। जिस पर ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी ने बताया कि वर्तमान में जलस्तर बेहतर है, लेकिन बारिश में कमी होने से जलस्तर में गिरावट आ सकती है। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने राम झरना के लिए कार्य योजना के संबंध में निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने वर्तमान में फसलों की स्थिति की जानकारी ली। विभागीय अधिकारी ने बताया कि जिले के कुछ हिस्सों में वर्षा की कमी के कारण फसलों की स्थिति खराब है। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने विभागीय अधिकारी को फसल खराब होने की स्थिति में वैकल्पिक फसलों की जानकारी देने के लिए विस्तृत कार्ययोजना अतिशीघ्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने फसलों के लिए आवश्यक खाद एवं फसलों में लगने वाले कीटों की समस्या से निपटने के लिए समय-समय पर फसलों के बचाव हेतु एडवाईजरी जारी करने के निर्देश दिए, जिससे किसानों को जागरूक कर फसल नुकसान से बचाया जा सके।
Raigarh News इस अवसर पर ईई जल संसाधन श्री एस.के.गुप्ता, ईई केलो परियोजना श्री पी.आर.फुलेकर, ईई पीएचई श्री परीक्षित चौधरी, ईई कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग मिनीमाता बांगों नहर खरसिया श्री एक्का, प्रभारी कार्यपालन अभियंता जल संसाधन सर्वे.एवं बैराज निर्माण खरसिया श्री एल.एल.अहिरवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

Tags: Raigarh latest newsRaigarh NewsRaigarh top newsरायगढ़ News
Previous Post

मानसून ने मारा यू-टर्न, जानें आने वाले दिनों का हाल

Next Post

Raigarh News: हत्या : मामूली झगड़ा विवाद में ससुर की मारपीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Next Post
Raigarh News

Raigarh News: हत्या : मामूली झगड़ा विवाद में ससुर की मारपीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ad 3
Ad 2
Ad 4

Popular News

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद…

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर…

पठान और जवान का रिकार्ड तोड़ने आ रही है रणवीर कपूर की ये फिल्म

पठान और जवान का रिकार्ड तोड़ने आ रही है रणवीर कपूर की ये फिल्म

कृषि मंत्री आज करोड़ों किसानों को देंगे ये सौगात…

कृषि मंत्री आज करोड़ों किसानों को देंगे ये सौगात…

राजधानी में खुशनुमा हुआ मौसम, लोगों को मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी 'आग'....

आम आदमी को झटका, सरकार ने क्रूड पेट्रोलियम-डीजल पर बढ़ाया टैक्स, जानें क्या होगा असर…

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज…

इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और वेब सीरीज…

Recent Posts

  • RGHNEWS पर सिर्फ एक ही क्लिक पर पढ़े सुबह की टॉप 10 खबरें…
  • मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया
  • मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
  • छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त – मुख्यमंत्री श्री बघेल
  • चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने दी बड़ी जानकारी…
Rgh News

We bring you the best CHHATTISGARH News, India News, business & entertainment News.

Follow Us

Browse by Category

  • 02.
  • Finance news
  • LOAN
  • अन्य खबर
  • कोरबा
  • कोरोना न्यूज
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Contact us:

Suman Singh

rghnews24@gmail.com

(Cell)- +91-9827816009

 Office Address :-
Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 RGHNews

No Result
View All Result
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us

© 2021 RGHNews