Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News :-रेशम विभाग ने बेदखल किया, स्व सहायता समूह की महिलाएं पहुंची जनदर्शन में

Raigarh News रायगढ़, 7 दिसंबर। कलेक्टर जनदर्शन में पुसौर ब्लॉक के सुकुल भठली की वे महिलाएं भी अपनी फरियाद लेकर पहुंची, जिनको रेशम विभाग में 18 साल काम करने के बाद निकाल दिया गया। ऐसे में अपने बेकार हाथों को काम दिलाने की आस में महिलाओं ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

Also read Raigarh News :-शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका को बनाया गर्भवती, फरेबी आशिक को 10 साल की कड़ी कैद

Raigarh News 
Raigarh News  जिला मुख्यालय से तकरीबन 18 किलोमीटर दूर पुसौर विकासखण्ड के ग्राम सुकुल भठली की महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों ने भी मंगलवार को जनदर्शन में जिलाधीश श्रीमती रानू साहू के नाम अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े को आवेदन देते हुए अपनी समस्या गिनाई। स्व सहायता समूह (रेशम) की अध्यक्ष वनिता प्रधान ने बताया कि वे विगत 2003 से कार्य करते आ रही हैं। फिर भी बगैर कोई गलती या पूर्व सूचना के उनके साथ समूह की सभी महिलाओं को काम से बेदखल कर दिया गया है। महिला समूह का दावा है कि बीते 18 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने अनेक काम किये हैं जो आज भी सुचारू रूप से संचालित है। इसके बावजूद उनको बिना सूचना के हटा देना समझ से परे है।
वनिता प्रधान ने यह भी बताया कि जिला रेशम अ​धिकारी द्वारा अफसरों को को गुमराह कर कार्य नहीं होने की जानकारी दी जा रही है। यही वजह है कि रोजगार छीने जाने से परेशान महिलाओं ने अब कलेक्टर जनदर्शन मामले में हस्ताक्षरित ज्ञापन देते हुए जांच कार्रवाई की मांग की गई है, ताकि इनको फिर से रोजगार की सौगात मिल सके। महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष वनिता प्रधान के साथ सचिव मुन्नी बाई धोबा, रुक्मणी खड़िया, संतोषी खड़िया, देवमति खड़िया, लक्ष्मीन सिदार और कुमुदिनी सिदार भी उपस्थित थीं।

Related Articles

Back to top button