रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ जिले के इस क्षेत्र में हाथियों की दहशत, एक महिला को पैरो तले कुचल कर ले ली जान

Terror of elephants in this area of ​​Raigarh district, a woman died after being crushed under her feet.

Raigarh News तमनार में हाथियों ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात दंतैल ने महिला को पैरों तले रौंद डाला। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कांटाझरिया की है।

Read more: Cg News: आज छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह…BJP का होगा चुनावी शंखनाद

मंगलवार की रात 10 बजे चमरीन मांझी(60) वर्ष घर पर थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से वृद्ध महिला की मौत मौके पर ही हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक दंतैल तमनार क्षेत्र के कसडोल जंगल में कुछ दिनों से विचरण कर रहा है।

Read more: 2 मार्च से राहुल गांधी के साथ रहेंगे कमलनाथ, इस दिन बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे

Raigarh News दो दिन पहले राटरोट के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक बाइक सवार व्यक्ति हाथी से टकराते टकराते बचा था। हाथी के हमले से बचने के लिए तमनार क्षेत्र वासियों को सतर्कता बरतनी जरूरी है। मृतका अपनी ना​ितन के साथ रहती थी, जो कल बगल के घर में टीवी देखने के लिए गई हुई थी। वृद्ध महिला घर पर सोई थी। इसी बीच हाथी पहुंच गया। हाथी के द्वारा मकान और फसल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। रायगढ़ रेंजर लीला पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि फसल क्षतिपूर्ति और मकान क्षतिपूर्ति का प्रकरण बनाया गया है। इसकी मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button