• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
Rgh News
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us
No Result
View All Result
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us
No Result
View All Result
Rgh News
No Result
View All Result

Blog Raigarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी, तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी, जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-विधायक श्री प्रकाश नायक

Raigarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी, तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी, जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-विधायक श्री प्रकाश नायक

कलेक्टर श्री सिन्हा के पहल पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे विविध कार्य

Prashant Tiwari by Prashant Tiwari
June 5, 2023
in रायगढ़
Raigarh News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी, तभी सुरक्षित रहेगी भावी पीढ़ी, जीवन में हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-विधायक श्री प्रकाश नायक

Raigarh News रायगढ़, 5 जून 2023/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज विधायक श्री प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद विद्यालय नटवर स्कूल रायगढ़ में पौध रोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी राठिया भी उपस्थित रही। मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूल परिसर में आम, नींबू, करंज, मुनगा सहित अन्य फलदार के एक-एक पौधे लगाये और सभी से आव्हान किया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर एक व्यक्ति अपने जीवन काल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और पेड़ बनते तक उसकी देखभाल करें।

विधायक श्री प्रकाश नायक ने कहा कि पर्यावरण को स्वस्थ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का मानव जीवन में बहुत अधिक महत्व है और आज के दौर में इसे संरक्षित नहीं रखा गया तो यह हमारे भविष्य एवं आने वाली पीढिय़ों के लिए हानिकारक होगा। यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें ऑक्सीजन की कमी एवं अनेकों बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। आपके द्वारा लगाया गया एक पेड हजार लोगों के काम आएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना जरूरी है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि अपने आसपास के क्षेत्र में आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसे पेड़ बनते तक संरक्षित करें। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक उत्पादों का भी उपयोग कम करने, गर्म भोजन के लिए पालीथीन/प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करने का आग्रह किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल ने पर्यावरण के महत्व, आवश्यकता, विकास वृद्धि व संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज माता-पिता हर साल अपने बच्चों का उत्साहपूर्ण जन्म दिन मनाते है ठीक उसी तरह सुरक्षित, स्वच्छ और अधिक सुखी भविष्य का आनंद लेने के लिए प्रत्येक परिवार को कम से कम आज के दिन एक-एक पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने भी विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में अपने संबोधन दिया। डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी ने भी पर्यावरण दिवस के महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक किया।
*कलेक्टर के पहल पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे विविध कार्य*
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के पहल पर जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विविध कार्य किए जा रहे है। जिससे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने की दिशा में जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर जिले में वृहत स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत जल स्त्रोतों को सहेजने और संवर्धन के काम किए जा रहा है। केलो नदी के संवर्धन का अभियान शुरू किया गया है और आने वाले दिनों में केलो नदी के किनारे एवं अलग-अलग क्षेत्रों में वृहत स्तर पर पौधे लगाने का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए कलेक्टर श्री सिन्हा द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में स्वयं जाकर जगह चिन्हांकन किया गया एवं पौध रोपण हेतु सभी प्रकार की तैयारियां भी की जा रही है। इसी तरह जल स्त्रोतों को सुरक्षित रखने के लिए जिले की पंचायतों में जागरूकता के लिए मुहिम चलायी जा रही है। नदी तट से लगे गांवों में तालाबों को गहरा किया जा रहा है, ताकि भूमिगत जल स्तर में सुधार हो सके।

Ad 7
Ad 10

Read more: Raigarh News: एनटीपीसी लारा में विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
*राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने किया पौध रोपण*
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से आज पुसौर टीनमिनी के राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा प्राथमिक विद्यालय में पेड़ लगाया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत कंवरिहा में राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्यों ने ग्राम के गौठान की साफ-सफाई की एवं वृक्षारोपण किया। जिसमें सभी युवा सदस्यों ने मिलकर इस कार्य में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। रायगढ़ में कुल 613 राजीव युवा मितान संचालित है। जिनका उद्देश्य खेल, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों का संचालन युवा मितान क्लबों के माध्यम से करना है।
Raigarh News *स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस*
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मधुलिका सिंह ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर सीएमएचओ ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उदद्ेश्य बताते हुए पर्यावरण की रक्षा करने के लिये जनसामान्य को जागरूक करने हेतु अपील की। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को करने की सलाह दी।

  • Share on Facebook
  • Tweet on Twitter

Previous Post

Raigarh News: सोशल मीडिया से 1 करोड़ लोगों तक पहुंचा रामायण महोत्सव

Next Post

वरमाला पहनाने गई थी दुल्हन, दूल्हे को करीब से देखते ही निकल गई चीख,देखे वीडियो

Next Post
वरमाला पहनाने गई थी दुल्हन, दूल्हे को करीब से देखते ही निकल गई चीख,देखे वीडियो

वरमाला पहनाने गई थी दुल्हन, दूल्हे को करीब से देखते ही निकल गई चीख,देखे वीडियो

Ad 3
Ad 2
Ad 4

Popular News

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाइजीरियाई सेक्स वर्कर गिरफ्तार…

स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट! पुलिस ने आधा दर्जन ग्राहकों के साथ कई युवतियों को पकड़ा…

RGHNEWS: दिन भर की बड़ी खबर पढ़ें एक ही क्लिक में…

RGHNEWS पर सिर्फ एक ही क्लिक पर पढ़े सुबह की टॉप 10 खबरें…

पालक खाने से शरीर को मिलते हैं ये 10 फायदे…

पालक खाने से शरीर को मिलते हैं ये 10 फायदे…

Ducati Scrambler Range 2023 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

Ducati Scrambler Range 2023 हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स…

भारत एशिया कप के फाइनल में, श्रीलंका को 41 रनों से हराया…

श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की Playing XI, ये होंगे बदलाब ..

राहुल गांधी शुरू करेंगे भारत जोड़ो यात्रा 2.0

25 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, यहां करेंगे जनसभा…

Recent Posts

  • RGHNEWS पर सिर्फ एक ही क्लिक पर पढ़े सुबह की टॉप 10 खबरें…
  • मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ की सहकारिता : नई राहें-नए कीर्तिमान’ स्मारिका का विमोचन किया
  • मुख्यमंत्री से बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
  • छत्तीसगढ़ में महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से हुई सशक्त – मुख्यमंत्री श्री बघेल
  • चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने दी बड़ी जानकारी…
Rgh News

We bring you the best CHHATTISGARH News, India News, business & entertainment News.

Follow Us

Browse by Category

  • 02.
  • Finance news
  • LOAN
  • अन्य खबर
  • कोरबा
  • कोरोना न्यूज
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Contact us:

Suman Singh

rghnews24@gmail.com

(Cell)- +91-9827816009

 Office Address :-
Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2021 RGHNews

No Result
View All Result
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • कोरबा
  • राजनीतिक
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • मनोरंजन
  • कोरोना न्यूज
  • राशिफल
  • वेब स्टोरी
  • Contact Us

© 2021 RGHNews