रायगढ़

Raigarh News: खाना बनाते समय झुलसी महिला की एक महीने बाद हुई मौत

Raigarh News खाना बनाते समय आग से झुलसी महिला की मौत इलाज के दौरान गुरूवार की रात 12 बजे हो गई। जानकारी के अनुसार जूली कुजूर(33) लैलूंगा के ग्राम किलकिला में रहती थी। उसके पांच बच्चे हैं। परिजन ने बताया कि 22 अक्टूबर खाना बनाते समय जूली आग से झुलस गई थी। जब यह घटना हुई, घर में दो छोटे बच्चे ही थे। जानकारी के बाद परिजन ने महिला को लैलूंगा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। जहां उन्हें जिला अस्पताल रायगढ़ रेफर कर दिया।

Read more: बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Raigarh News: दो दिन इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। परिजन ने रायपुर न ले जाकर रायगढ़ के ही निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया। लगातार 25 दिनों के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। संदेहास्पद मौत होने के कारण पुलिस जांच में जुटी है। परिजन ने बताया की उसकी शादी गांव के ही युवक से 10 साल पहले हुआ था।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button