Raigarh News:स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर काँग्रेस की 75 कि.मी. लम्बी आजादी गौरव यात्रा प्रारंभ – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर काँग्रेस की 75 कि.मी. लम्बी आजादी गौरव यात्रा प्रारंभ

Raigarh News रायगढ़:- भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आजादी गौरव यात्रा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मिले निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 09 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक 75 किलोमीटर लंबी आजादी गौरव यात्रा का रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुभारंभ हुआ। आज 9 अगस्त क्रांतिदिवस के अवसर पर भारत छोड़ो आंदोलन कार्यक्रम के तर्ज पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मुख्य अतिथि एवं रायगढ़ जिला काँग्रेस प्रभारी वाणी राव, रायगढ़ विधायक एवं रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र पदयात्रा के प्रभारी प्रकाश नायक, काँग्रेस जिलाध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला, रायगढ़ महापौर जानकी काटजू, काँग्रेस सेवादल के मुख्य सँगठकद्वय संतोष बोहिदार-शकील अहमद मुन्ना, महिला काँग्रेस सेवादल जिलाध्यक्षद्वय भूमिसुता चौहान-अनिता ओगरे, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान, आदिवासी काँग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम धुर्वे सभी ने मिलकर शहीदों के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर सपूतों को नमन किया। ततपश्चात वयोवृद्ध काँग्रेसी सुरेश कुमार बोहिदार जी का सम्मान किए और भारत माता के गगन चुम्मी नारे लगाए। उसके पश्चात भारत की शान तिरंगा यात्रा निकाली गई।

काँग्रेस के सिपाहियों ने भी अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी देकर अपने हाँथों में थाम अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया और पदयात्रा में शामिल हुए। जिला काँग्रेस कमेटी से शुरू हुई आज की इस पदयात्रा का रूट, कांग्रेस कार्यालय से आटले चौक होते हुए बुढ़ी माई मंदिर, रेल्वे बंगलापारा, रामबाग, दूध डेयरी, रामभाठा, बापूनगर, पुराना यातायात चौक, जोगीडीपा होते हुए इंदिरा चौक सिद्धी विनायक होते हुए मोदी पारा, नवागढी, होमगार्ड होते हुए चांदनी चौक। आजादी गौरव यात्रा में रायगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में पदयात्रा करते हुए भ्रमण किए। आज के पदयात्रा में लगभग 15 किलोमीटर का सफ़र तय कर पुनः जिला काँग्रेस कमेटी पहुँच कर आज के कार्यक्रम का समापन किए। प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने बताया कि, कल की पदयात्रा सरिया क्षेत्र में रहेगा। जहाँ पोरथ से शुरू होकर सरिया होते हुए कटंगपाली में समापन होगा।

इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगाँठ को पूरे भारत भर में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता का परिचय दे और स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अमिट योगदानों को याद कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको नमन करते हुए फिर एक बार संगठित होकर भारत को उन्नत राष्ट्र बनाए और विघटन कारी ताकतों से देश को बचाए।

आज के इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से रायगढ़ जिला काँग्रेस प्रभारी वाणी राव, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, रायगढ़ की महापौर जानकी काटजू, वरिष्ठ काँग्रेसियों दीपक पांडेय, अशरफ खान, संतोष अग्रवाल, राजेश भारद्वाज, उपेन्द्र सिंह, काँग्रेस सेवादल मुख्य सँगठकद्वय ग्रामीण और शहर संतोष बोहिदार-शकील अहमद मुन्ना, महिला काँग्रेस सेवादल जिलाध्यक्षद्वय ग्रामीण और शहर भूमिसुता चौहान-अनिता ओगरे, महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष रानी चौहान, आदिवासी काँग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम धुर्वे, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्षद्वय मदन महंत-विकास ठेठवार, राजेंद्र पांडेय, रंजना पटेल, सपना सिदार, विकास बोहिदार, आशीष शर्मा, भरत तिवारी, बिज्जू ठाकुर, गणेश घोरे, विवेक सिंघानिया, अमृत काटजू, किरण पंडा, राकेश पांडेय, रमेश द्वतीया, अनुराग गुप्ता, सैय्यद इम्तियाज (बाबा), शैलेश मनहर, वसीम खान, संतोष कुम्हार, वकील अहमद सिद्दीकी, सोनू पुरोहित, शीला साहू, लता खूँटे, यशोदा कश्यप, बीनू, गीता नायक, शेख हुसैन, वीरू गुप्ता, अशोक सोनी, मिंटू मचीद, रविप्रकाश गुप्ता, राजू बोहिदार, तिजलाल बरेठ, मुकेश कुमार चटर्जी, रोहित महंत, राजेंद्र यादव, दीपक भट्ट, प्रियंका हलदार, सुकलाम्बर देवार, विजय पांडेय, सुनील दत्त शर्मा, घासीदास महंत सहित भारी संख्या में काँग्रेसी उपस्थित रहे।

उक्ताशय की प्रेस विज्ञप्ति शैलेश मनहर, प्रवक्ता, जिला कॉंग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर के द्वारा जारी किया गया।

Related Articles

Back to top button