Raigarh News:शादी करूंगा कह कर बनाया कई बार शारीरिक संबंध, बाद में करने लगा यह काम खरसिया पुलिस ने दर्ज की FIR

Raigarh News *रायगढ़* । कल दिनांक 29.08.2022 को खरसिया थानाक्षेत्र की विवाविह महिला अपने पिता के साथ थाना खरसिया आकर योगेश बंजारा (24 साल) के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।
पीड़िता बताई कि अभी मायके में रहती है, उसकी शादी अप्रैल 2022 को हुई है । शादी से पहले योगेश बंजारा जनवरी 2022 में शादी करूगां कहकर बहलाफुसला कर दिनांक 07.01.2022 की रात्रि घर के पीछे बुलाकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद भी शादी का विश्वास दिलाकर 2-3 बार संबंध बनाया और कुछ दिनों बाद शादी करूंगा कहकर टालने लगा फिर शादी करने से इंकार कर दिया । उसके बाद अप्रैल माह में घरवाले दूसरे लड़के से शादी कर दिये, जहां अच्छे से रह रही थी । तभी योगेश बंजारा द्वारा पति को मोबाइल पर कॉल करने दोनों के बीच शारीरिक संबंध होने, गर्भवती होने की बात बताया जिससे पति मायके लाकर छोड़ गया । महिला योगेश बंजारा को शादी तोडवाये हो कहकर अपने बोली । तब योगेश बंजारा करीब 10-15 दिन अपने घर साथ ले जाकर रखा और फिर घर से भगा दिया । महिला के द्वारा योगेश बंजारा के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इंकार करने संबंधी दिये गये आवेदन पर आरोपी योगेश बंजारा पर थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम द्वारा दुष्कर्म का अपराध (धारा 376 IPC) पंजीबद्ध कर आरोपी कहीं भागे इससे पहले अपने स्टाफ के साथ आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया है, जिसे शीघ्र न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।
गणपतिबप्पा पधारे शिल्पा शेट्टी के घर धूमधाम गाजे बाजे के साथ किया स्वागत……..



