रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:वर्चुअल बैठक : सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं सुगम यातायात को लेकर आयोजित बैठक

Raigarh News:*रायगढ़* । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य स्तर पर पुलिस, परिवहन, एनएसएस, एससीसी, रेंज रोवर्स तथा iRAD विभाग प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक रखा गया था ।

वर्चुअल बैठक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं सुगम यातायात प्रबंध को लेकर विभिन्न विभागों के समन्वय से यातायात नियमों के पालन, जागरूकता एवं बेहतर व सुरक्षित यातायात हेतु अन्य आवश्यक उपाय पर विस्तृत रूप से चर्चा एवं अगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा के संबंध में चर्चा किया गया । वर्चुअल बैठक में राज्य के सभी जिलों के यातायात पुलिस के पर्यवेक्षण/प्रभारी अधिकारी, जिला एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड्य, रेंज रोवर्स तथा iRAD के जिलाधिकारी उपस्थित थे । बैठक में यातायात प्रबंधन एवं जन जागरूकता के संबंध में किए जाने वाले कार्यक्रमों में सभी की सहभागिता सहित अन्य सुसंगत विषयों पर चर्चा किया गया जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है । जिला रायगढ़ से वर्चुअल बैठक में यातायात डीएसपी श्री दीपक मिश्रा, iRAD प्रभारी श्री दुर्गा प्रसाद प्रधान, परिवहन विभाग से श्रीमती कौशल्या रात्रे, एनसीसी से विनोद षडंगी, एनएसएस से श्री भोज राम पटेल, स्काउट गाइड के विकास तिवारी, सहायक चिकित्साधिकारी डॉ. टोप्पो एवं प्रधान आरक्षक मुकेश चौहान थाना यातायात उपस्थित थे ।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button