रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News:खरसिया : मंत्री उमेश पटेल ने बच्चों को फटाखे बांट मनाई दीपावली की खुशियां

Raigarh News:खरसिया। मंत्री उमेश पटेल अपनी सादगी के लिए यूं ही नहीं जाने जाते! सोमवार को नंदेली में दीपावली मनाते हुए श्री पटेल ने बच्चों के साथ सार्थक व सादगीपूर्ण दीपावली मनाई। उन्होंने प्यारे-प्यारे बच्चों को अपने हाथों से फटाखे देकर दीपावली की खुशियां बांटी और अपना आशीर्वाद देते हुए हैप्पी दीपावली कहा ! जवाब में बच्चों ने भी मुस्कुराते हुए मंत्री उमेश पटेल को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Raigarh News: दीपावली के दिन इन बच्चों की प्यारी सी मुस्कुराहटों से नंदेली हाऊस में दीपावली की खुशियां दुगुनी हो गई। इन बोलती तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं की मंत्री उमेश पटेल और बच्चों के चेहरे पर जो मुस्कुराहट है वो अनमोल है। इन्हीं मुस्कुराहटों के साथ आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं !

Related Articles

Back to top button