Raid: हीरो मोटोकॉर्प के ऑफिस पर रेड – RGH NEWS
देश

Raid: हीरो मोटोकॉर्प के ऑफिस पर रेड

Raid: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पवन मुंजाल

के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने आज सुबह रेड की है।

बताया जा रहा है कि उनके घर और गुड़गांव स्थिति ऑफिस पर सुबह से ही सर्चिंग चल रही है।

मुंजाल के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने अकाउंट में बोगस खर्च दिखाए हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसी को लेकर छापेमारी कर रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, IT टीम को जो संदेहजनक खर्च मिले हैं, उसमें कुछ इनहाउस कंपनियों के भी हैं।

लगातार गिर रहे कंपनी के शेयर

छापेमारी की बात सामने आने के बाद कंपनी के शेयर 2% तक गिर चुके हैं। बीते एक हफ्ते में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1% की गिरावट आई है। एक महीने में शेयर 11% टूटा है। इस साल में अभी तक शेयर्स ने 4% का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा मार्च 2021 के मुकाबले मार्च 2022 तक शेयर में 23% की गिरावट आ चुकी है।

40 से ज्यादा देशों में कंपनी का कारोबार

हीरो मोटोकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह 40 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार करती है। कंपनी के पास ग्लोबल बेंचमार्क वाले 8 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इनमें से 6 भारत में हैं। कोलंबिया और बांग्लादेश में 1-1 प्लांट हैं। भारतीय के टू-व्हीलर सेगमेंट में 50% से ज्यादा मार्केट शेयर हीरो मोटोकॉर्प के पास है।

कंपनी इलेक्ट्रिक कार पर भी कर रही काम

हीरो मोटोकॉर्प कनेक्‍टेड, ऑटोनोमस और शेयर्ड कमर्शियल प्‍लेटफॉर्म पर काम कर रही है, जिसमें एक इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। कंपनी ने एक हाई-यूटिलिटी, मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक थ्री-व्‍हीलर का प्रोटोटाइप भी तैयार किया है, जिसे यूजर की आवश्‍यकता अनुसार इंटेलीजेंट तरीके से एक टू-व्‍हीलर में भी बदला जा सकता है। कंपनी इस व्हीकल का डिस्प्ले कर चुकी है। इसे पर्सनल और कमर्शियल दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button