Qatar Helicopter Crash: बड़ा हादसाः सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से छह लोगों की मौत

Qatar Helicopter Crash मिडिल ईस्ट में ईरान जंग के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। कतर का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। कतर की सरकार ने रविवार को इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत
Qatar Helicopter Crash बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब कतर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में गिर गया। कतर आंतरिक मंत्रालय के अनुसार, यह हादसा कतर के समुद्री क्षेत्र में हुआ और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की जान चली गई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है, जिसकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।
read more Raigarh News: जगतपुर में घर में घुसकर मारपीट करने वाले बदमाश पर कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई
तलाशी और बचाव अभियान जारी
Qatar Helicopter Crashकतर के रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद उसकी विशेष टीमें देश के समुद्री क्षेत्र में तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। ये अभियान कोस्ट्स और बॉर्डर्स सिक्योरिटी के जनरल डायरेक्टरेट की समुद्री तलाशी और बचाव टीम, और आंतरिक सुरक्षा बल (Lekhwiya) के कतर अंतर्राष्ट्रीय तलाशी और बचाव समूह के साथ मिलकर, आपसी तालमेल से चलाए जा रहे हैं।



