Puspha 2 Teaser में रोंगटे खड़े कर देने वाले लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन..

Pushpa 2 Teaser अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा’ को रिलीज हुए डेढ़ साल से ज्यादा समय बीच चुका है. इस फिल्म लोगों को अपना दीवाना बना दिया था. फिल्म के रिलीज होने के कुछ बाद ही लोग फिल्म के पार्ट 2 की डिमांड करने लगे थे. काफी समय से फैंस की नजरें इसके पार्ट 2 पर टिकी हुई थीं. अब मेकर्स ने उन्हें अल्लु अर्जुन के बर्थडे से पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं.
काफीं समय से इस फिल्म के अगले पार्ट पर टकटकिया लगाए बैठे फैंस को मेकर्स ने ये टीजर जारी कर बड़ी राहत दी है. अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले ही इस फिल्म का टीजर सामने आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. मेकर्स द्वारा जारी किए गए हाल ही में “पुष्पा कहां है?” टाइटल के एक वीडियो ने पूरे भारत में फिल्म की अगली कड़ी, ‘पुष्पा द रूल’ की झलक पेश की है. वहीं अब मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ यानी ‘पुष्पा द रूल’ का दमदार टीजर भी जारी कर दिया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर को लेकर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
-इंडिया स्टार की इससे बड़ी धमक क्या हो सकती है, जो इस टीजर में नजर आती है.
Pushpa 2 Teaser कल यानी 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. इसलिए फैंस के लिए उनके बर्थडे से एक दिन पहले ही शुक्रवार यानी आज शाम अल्लू अर्जुन के बर्थडे स्पेशल पर फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया. सामने आए इस वीडियो ने लोगों की एक्साइटमेंट को पहले से भी ज्यादा बढ़ा दिया है. अब लोगों की नजरें इस फिल्म की रिलीज डेट पर टिकी हैं.



