देश

Public Holidays: इस महीने कुल 11 दिन रहेगी सरकारी छुट्टी, इन छुट्टियों की लिस्ट में आपका शहर है या नहीं? नीचे देखे पूरी लिस्ट

Public Holidays: वैसे तो साल की शुरुआत से पहले ही सरकार की ओर से छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। जबकि, हर महीने की शुरुआत से पहले भी आप जान सकते हैं कि कब-कब और किस राज्य में सरकारी छुट्टी रहेगी। बात करें साल 2025 के छठवें महीने यानी जून की तो इस महीने कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं रहेगा। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के अलावा कोई राष्ट्रीय छुट्टी नहीं है जब देश भर में अवकाश लागू हो सकेगा। हालांकि, जून में राज्य अवकाश जरूर हैं। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सरकारी छुट्टियां रहेंगी या नहीं? नीचे देखे छुटियों कि पूरी लिस्ट!

 

Read More: Chhattisgarh Latest News: बड़ा हादसा टला, डोंगरगढ़ में रोपवे ट्रॉली एक बार फिर हुई डिरेल, पिछले डेढ़ महीने में दूसरी घटना…

जून 2025 में सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट

जून के महीने में कुल 11 सरकारी छुट्टी हैं, लेकिन वो अलग-अलग राज्य के लिए लागू हैं। इस महीने बकरा ईद और रथ यात्रा जैसे खास अवसर हैं और इस दिन राज्य का अवकाश रहेगा। आइए जानते हैं किस-किस तारीख और अवसर पर कहां सार्वजनिक छुट्टी रहेगी?

Chhattisgarh Holiday News

 

Read more: Chhatisgarh News: ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के रोडमैप पर रखें फोकस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जून में इन तारीखों को रहेगी पब्लिक हॉलिडे..!!

1 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।

7 जून, शनिवार को बकरीद या ईद-उल-अजहा है। इस दिन देश के कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी।

8 जून, रविवार को बकरीद के अवसर पर जम्मू और कश्मीर में छुट्टी है। जबकि, रविवार होने के कारण पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी है।

11 जून, बुधवार को संत गुरु कबीर जयंती है। इस अवसर पर हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में सरकारी छुट्टी रहेगी।

12 जून, गुरुवार को गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है। इस दिन जम्मू और कश्मीर में सरकारी छुट्टी है।

14 जून, शनिवार को पहिली राजा के अवसर पर उड़ीसा में सरकारी छुट्टी है।

15 जून, रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण देश भर में हॉलिडे रहेगा।

22 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी है।

27 जून, शुक्रवार को रथ यात्रा है। इस वजह से मणिपुर और उड़ीसा में सरकारी छुट्टी रहेगी।

29 जून, रविवार को देशभर में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

30 जून, सोमवार को रेमना नी है। इस अवसर पर मिजोरम में सरकारी छुट्टी रहेगी।

 

Related Articles

Back to top button