बिजनेस

Public Holiday on 12 May: 12मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, देखे इस दिन क्या -क्या रहेंगे बंद?

Public Holiday on 12 May हर महीने की शुरुआत से पहले ही छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है। जबकि, कुछ सार्वजनिक छुट्टियां महीने के शुरुआत होने के बाद भी तय की जाती है। किसी खास अवसर या दिन के होने पर छुट्टी का ऐलान किया जाता है। आगामी सोमवार को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है, लेकिन ये घोषणा देशभर के लिए नहीं है बल्कि कुछ जगहों पर बैंक, कॉलेज, दफ्तर और स्कूल की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

 

12 मई को कहां बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक?

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 12 मई, सोमवार की छुट्टी को लेकर ऐलान किया गया है। अगर आपको कोई सरकारी काम निपटाना है या बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो इसे पहले ही निपटा लीजिए क्योंकि 12 मई को पब्लिक हॉलिडे रहेगा।

 

किस कारण रहेगी 12 मई को छुट्टी?

उत्तर प्रदेश में 12 मई सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सरकारी छुट्टी रहेगी। इस वजह से प्रदेश के स्कूल, बैंक और कॉलेज बंद रहेंगे। बुद्ध पूर्णिमा का दिन ज्ञानकारी भगवान बुद्ध के जन्म के लिए जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। दान-पुण्य के अलावा पूजा-पाठ और गंगा स्नान के लिए ये दिन खास माना जाता है।

 

12 मई को क्या-क्या रहेगा बंद?

उत्तर प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुसार 12 मई को बैंक यूनियन के तहत बैंकों की छुट्टी रहेगी। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) यूनियन के अनुसार शाखाओं को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा स्कूल और कॉलेज की छुट्टी वार्षिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक रहेगी। सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे

 

ये भी पढ़ें- Flight Emergency Landing: जयपुर से चंडीगढ़ जा रही की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई यह बड़ी वजह?

Public Holiday on 12 Mayआपको जानकारी के लिए बता दें कि बुद्ध पूर्णिमा को सिर्फ धार्मिक त्योहार नहीं माना जाता है। ये दिन अहिंसा, मानवता और करुणा के संदेश के लिए जाना जाता है। भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण ये तीनों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button