Priyanka Chopra: ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर बनेंगी प्रियंका चोपड़ा, एक बार फिर ग्लोबल मंच पर दिखेगा भारतीय सितारे का जलवा

Priyanka Chopra एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी खूब पहचान बनाई है. आज वो ग्लोबल आइकॉन के तौर पर पहचानी जाती हैं. अब ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर लिस्ट में भी उनका नाम सामने आया है. दरअसल, हर साल अमेरिका की एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ से सिनेमा की दुनिया में बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट फिल्म तक अलग-अलग कई केटेगरी में अवॉर्ड दिए जाते हैं. 98वें ऑस्कर अवॉर्ड के मंच पर प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी.
दरअसल, हाल ही में एक लिस्ट सामने आई है. उस लिस्ट में उन लोगों के नाम हैं, जो सेरेमनी में प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगे यानी विनर्स को अवॉर्ड देते नजर आएंगे. इसके लिए प्रियंका चोपड़ को भी चुना गया है. वो ऑस्कर 2026 के मंच पर प्रेजेंटर के तौर पर दिखेंगी. जो लिस्ट सामने आई है उसमें प्रियंका के अलावा विल आर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ग्विनेथ पाल्ट्रो, ऐन हैथवे और पॉल मेस्कल के नाम भी शामिल हैं.
कब और कहां देख सकतें हैं ऑस्कर इवेंट
Priyanka Chopraइससे पहले इसी साल के इवेंट के लिए जेवियर बार्डेम, एड्रियन ब्रॉडी, क्रिस इवांस, जोई सलदाना और डेमी मूर का नाम भी प्रेजेंटर के तौर पर सामने आया है. वहीं अब ये एक और लिस्ट आई है. इवेंट होस्टिंग की कमान इस बार अमेरिकी टीवी होस्ट और कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन को मिली है. ये इवेंट 15 मार्च (रविवार) को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में शाम 7 बजे होने वाला है. वहीं भारतीय समयानुसार इसे 16 मार्च (सोमवार) की सुबह 04:30 बजे देख पाएंगे. जियो हॉटस्टार पर इसे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.



