अब घर बनाने वालों को बड़ा झटका, 50 रुपए तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम – RGH NEWS
देश

अब घर बनाने वालों को बड़ा झटका, 50 रुपए तक बढ़ सकते हैं सीमेंट के दाम

price of cement will increase by Rs 50 per bag: नयी दिल्लीः घरेलू बाजार में सीमेंट का दाम इस महीने 25 से 50 रुपये प्रति बैग (बोरी) बढ़ सकता है। क्रिसिल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से लागत में वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है।

अब पार्लर जाने का झंझट होगा खत्म, घर पर इस तरह से करें हेयर स्मूदनिंग

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले 12 माह के दौरान सीमेंट का दाम बढ़कर 390 रुपये बोरी हो गया है। विनिर्माताओं ने अब लागत वृद्धि का बोझ ग्राहकों पर डालना शुरू कर दिया है। इससे सीमेंट 25-50 रुपये प्रति बोरी और महंगा हो सकता है। कच्चे तेल के दाम मार्च में औसतन 115 डॉलर प्रति बैरल रहे। इसके अलावा विभिन्न कारणों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोयले के दाम भी बढ़े हैं। बिजली और ईंधन की लागत बढ़ने से सड़क के जरिये ढुलाई भाड़े में भी वृद्धि हुई है

आज राजधानी समेत 10 जिलों में बारिश के आसार

price of cement will increase by Rs 50 per bag: क्रिसिल रिसर्च के निदेशक एच गांधी ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही में सालाना आधार पर सीमेंट मांग 20 प्रतिशत बढ़ी। लेकिन दूसरी छमाही में बेमौसम बारिश, श्रम के उपलब्ध नहीं होने जैसे कारणों से नरमी आई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में सीमेंट मात्रा में 5 से 7 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। इसका कारण बुनियादी ढांचे के साथ छोटे शहरों में सस्ते मकानों पर जोर है। हालांकि निर्माण लागत बढ़ने से मांग में तेजी पर कुछ अंकुश लगेगा।’’

Related Articles

Back to top button