देश

Premananda Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बबाल…

Premananda Maharaj मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक युवक ने जाने माने संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी है. वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी देने वाले सतना के युवक की पोस्ट ने बवाल खड़ा कर दिया है. युवक ने फेसबुक पर एक कमेंट के जवाब में टिप्पणी करते हुए संत का गला काटने की बात कही, जो तेजी से वायरल हो गई.

आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग उठ रही है. रीवा-सतना के श्रद्धालु और सामाजिक संगठनों ने आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है.

 

 

संत प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल

 

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे युवाओं को मर्यादित आचरण और नैतिक जीवन जीने की सलाह दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ”आजकल बायफ्रेंड-गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप का चलन बढ़ गया है, जिससे युवा भटक रहे हैं.” प्रेमानंद महाराज की नसीहत पर सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने गुरुवार (31 जुलाई) को पोस्ट कर लिखा कि पूरे समाज की बात है.

Premananda Maharaj
Premananda Maharaj

 

सतना के युवक ने दी गला काटने की धमकी

 

संत की बातों पर युवक ने कहा, ”मेरे घर के बारे में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और, मैं उसका गला काट देता.” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं.

 

Read more FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से शुरू हो रहा है नया FASTag Annual Pass, जानें कैसे करें एक्टिव…

 

सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं प्रेमानंद महाराज

 

Premananda Maharaj के जाने माने संत प्रेमानंद महाराज अपने प्रवचन को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल में उन्होंने एक प्रवचन के दौरान कहा था कि जो लोग अपना सारा कामकाज छोड़कर भक्ति करना चाहते हैं वो लोग कामचोर हैं. ऐसे लोग भक्त नहीं कहलाते हैं. उन्होंने कहा, ”भगवान की भक्ति जरूर है लेकिन अपने कर्तव्यों का पालन करना और भी जरूरी है.”

Related Articles

Back to top button