Pratapgarh News: भीषण गर्मी के बाद अब आकाशीय बिजली का कहर, चपेट में आने से 10 लोगों की मौत
Pratapgarh News देश के कई राज्यों में मानसून की एंट्री के बाद अब भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। वहीं उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में पिछले दो दिनों से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसके चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी दौरान आज प्रतापगढ़ जिले में आकाशील बीजली गिरी है।
जिसके चलते 10 लोगों की मौत हो गई है। मानिकपुर थाने में एक अधिवक्ता समेत 3 लोगों की जान चली गई, जबकि कंधई थाने में दंपत्ति आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Read more : Crime News: बाइक सवारों ने दिनदहाड़े दिग्गज नेता की हत्या, पूरे इलाके में सनसनी
इन इलाकों में गिरी बिजली
Pratapgarh News प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ। जिले के मानिकपुर और कंधई थाना क्षेत्रों में 3-3 एवं फतनपुर, जेठवारा, अंतू और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्रों में 1-1 व्यक्तियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला प्रशासन भी एक्टिव हो गया और बारिश के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, ताकि मौत की असली वजह पता चल सके।



