Pradosh Vrat 2026 :मई में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत? जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2026 :प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस दिन महादेव के साथ माता गौरी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। हर महीने की त्रयोदशी तिथि पर यह व्रत रखा जाता है, जो शुक्ल और कृष्ण पक्ष—दोनों में आता है।
प्रदोष व्रत का नाम उस दिन के अनुसार रखा जाता है, जिस दिन यह पड़ता है। जैसे सोमवार को पड़ने पर इसे सोम प्रदोष कहा जाता है, मंगलवार को भौम प्रदोष और शनिवार को आने पर शनि प्रदोष के नाम से जाना जाता है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि मई महीने में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
मई 2026 में प्रदोष व्रत कब-कब पड़ेंगे
14 और 28 मई को प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। मई में दोनों प्रदोष गुरुवार के दिन ही पड़ रहा है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष कहा जाएगा। गुरु प्रदोष को बृहस्पति प्रदोष भी कहा जाता है। गुरु प्रदोष व्रत को अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। दिन व्रत करने से ज्ञान, शिक्षा, धन, धर्म, और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मई 2026 का पहला प्रदोष व्रत डेट और पूजा शुभ मुहूर्त
मई में पहला प्रदोष व्रत 14 मई को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 14 मई को 11 बजकर 20 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 15 मई 2026 को सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। गुरु कृष्ण प्रदोष व्रत का पूजा मुहूर्त 14 मई को शाम 7 बजकर 5 मिनट से रात 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।
मई 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत डेट और पूजा शुभ मुहूर्त
Pradosh Vrat 2026 :मई में दूसरा प्रदोष व्रत 28 मई को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 28 मई को सुबह 7 बजकर 56 मिनट पर होगा। त्रयोदशी तिथि का समापन 29 मई को सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर होगा। प्रदोष पूजा मुहूर्त 28 मई 2026 को शाम 7 बजकर 11 मिनट से रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh News एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)



