देश

Pradeep Mishra Katha News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान मंची भगदड़, आंधी से पांडाल गिरा, बच्चे समेत कई लोग घायल…प्रशासन की अनुमति के बिना हुआ था आयोजन…

Pradeep Mishra Katha News राजस्थान के चूरू जिले में शुक्रवार को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान अचानक मौसम बिगड़ने के बाद पंडाल गिरने से मची अफरा तफरी में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन जिला प्रशासन की मंजूरी के बिना किया जा रहा था। घटना के बाद शुक्रवार को शुरू होने वाली कथा को रद्द कर दिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि कथा के दौरान तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण पंडाल गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। कथा सुनने के लिए करीब 15,000 लोग मौजूद थे। इस घटना में एक पुरुष, एक बच्चे और एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि तीनों को तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और सुरक्षा उपाय के तौर पर आयोजन स्थल को खाली करा दिया गया।

 

Read More: Delhi Airpot: हवाई यात्रियों की ले बड़ी खबर! दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटें बाधित, Airlines ने जारी की ये एडवाइजरी…

 

पुलिस के क्षेत्र अधिकारी (रतनगढ़) अनिल कुमार ने बताया कि यह आयोजन बिना आधिकारिक अनुमति के किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने बुधवार को और जिला पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को आयोजन स्थल का दौरा किया था। उन्होंने आयोजकों को सभी सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन निर्देशों का पालन नहीं किया गया और कोई पुख्ता सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

 

उपखंड अधिकारी राम कुमार ने बताया कि चूंकि निर्देशों का पालन नहीं किया गया था, इसलिए अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद आज कार्यक्रम शुरू हुआ। पंडाल सुरक्षित नहीं था और सुरक्षा के कोई उपाय नहीं थे। उन्होंने बताया, ‘‘आज तेज हवाओं के कारण पंडाल गिर गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोगों को बाहर निकाल लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई।’’

Pradeep Mishra Katha Newsउन्होंने बताया, ‘‘लाउडस्पीकर का खंभा बिजली की लाइन पर गिर गया और बिजली की आपूर्ति तुरंत काट दी गई। इस घटना से जानमाल के नुकसान का खतरा हो सकता था।’’ उन्होंने कहा कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button