देश

Police Naxal Encounter: देर रात पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल…

Police Naxal Encounter पलामू जिला के मनातू -केदल जंगल में दो पुलिस जवानों की शहादत हुई है। साथ ही घायल जवानों का इलाज चल रहा है। नक्सलियों के खिलाफ पलामू पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि मनातू के केदल गांव में प्रतिबंधित टीएसपी के 10 लाख रूपए के ईनामी शशिकांत गंझू का दस्ता है। साथ ही किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इसकी जानकारी मिलते ही नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। एक जवान घायल हो गया। कुछ नक्सलियों के घायल व मारे जाने की भी सूचना है। लेकिन अभी उनका शव नहीं मिल पाया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। शहादत देने वाले पुलिस जवानों में सुनील राम व संतन मेहता उर्फ पिंटू हैं। जिला पुलिस बल का जवान रोहित कुमार घायल है।

 

दोनों शहीद जवान व घायल जवान पलामू जिला पुलिस बल के हैं। घटना स्थल व उसके आसपास क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर अभियान को तेज कर दिया है। पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन घटना पर अपनी पैनी नजर रखी हैं। साथ ही पल-पल का जानकारी ले रही हैं। पुलिस अधीक्षक अहले सुबह अस्पताल पहुंची गई हैं।

 

Read more Chhattisgarh News Today: रायपुर-रायगढ़ समेत 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे अंदर तांडव मचाएगी बारिश..

 

Police Naxal Encounterइधर घायल जवान का ख्याति प्राप्त सर्जन डा. सुशील पांडेय, प्रवीण सिद्धार्थ की अगुवाई में डॉ अमित, डॉ उदय, डॉ दीपक की अगुवाई में ऑपरेशन किया जा रहा है। पलामू के एसपी रिष्मा रमेशन, एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी ने शोक जताया है। इधर शहीद जवान के परिजन भी दहाड़ मार कर रो रहे हैं। इधर लायंस क्लब का मेदिनी नगर के अध्यक्ष गुरवीर सिंह, रणजीत मिश्रा, लगभग सभी थाना के प्रभारी व ट्रैफिक इंस्पेक्टर कनीय व वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button