Poco C85x 5G: 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ Poco का ये नया स्मार्टफोन, 6,300mAh की बैटरी और 32MP कैमरे से है लैस – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

Poco C85x 5G: 10,999 रुपये में लॉन्च हुआ Poco का ये नया स्मार्टफोन, 6,300mAh की बैटरी और 32MP कैमरे से है लैस

Poco C85x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। चीनी ब्रांड का यह सस्ता स्मार्टफोन 6,300mAh की बैटरी के साथ आता है। इसका लुक और डिजाइन काफी हद तक iPhone 17 की तरह है। इस स्मार्टफोन को भारत में आने वाले कुछ दिन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इससे पहले Poco C85 5G को कुछ सप्ताह पहले ही भारतीय बाजार में पेश किया गया था।

 

Poco C85x 5G की कीमत

पोको का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 11,999 रुपये है। इस फोन की पहली सेल 14 मार्च को दिन के 12 बजे Flipkart पर आयोजित की जाएगी। इसे ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

 

Read more SIR in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज बंगाल SIR के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई, जानें CJI ने क्या कहा?

 

Poco C85x 5G के फीचर्स

पोको का यह फोन 6.9 इंच के बड़े HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 720 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा, जो 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस सस्ते फोन में IP57 मिलता है, जिसकी वजह से पानी के छींटे पड़ने पर भी यह खराब नहीं होगा।

 

Poco C85x 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8300
स्टोरेज 4GB, 128GB
बैटरी 6300mAh, 15W
कैमरा 32MP, 8MP
OS Android 15 Go

Poco C85x 5G में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4x रैम दिया गया है, जिसके साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन के बैक में 32MP का कैमरा मिलता है, जिसमें 10x तक ऑप्टिकल जूम की क्षमता दी गई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा।

 

read more SIR in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज बंगाल SIR के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई, जानें CJI ने क्या कहा?

 

Poco C85x 5G पोको का यह बजट फोन 6,300mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 15W वायर्ड और 7.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi 5, Bluetooth 5.4, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

 

Related Articles

Back to top button