PNB Bank Account Closure Alert: पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए जरूरी खबर; बैंक बंद करने जा रहा ये अकाउंट्स

PNB Bank Account Closure Alert अगर आप पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक हैं और इस बैंक में आपका बैंक खाता है तो ये खबर खास आपके लिए है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उनका बैंक खाता बंद किया जा सकता है। हालांकि, ये चेतावनी सभी ग्राहकों के लिए नहीं बल्कि कुछ खास ग्राहकों के लिए ही है। पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। इसके मुताबिक, पीएनबी ग्राहकों को 15 अप्रैल, 2026 से पहले अपनी ब्रांच में जाकर केवाईसी कराना होगा। अगर 15 अप्रैल, 2026 तक केवाईसी पूरा नहीं होता है तो 16 अप्रैल, 2026 से आपका बैंक खाता बंद हो जाएगा।
किन ग्राहकों के बैंक खातों को बंद करेगा पीएनबी
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कहा है कि जिन ग्राहकों के खातों में पिछले 3 साल से किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं हुआ है और उनका अकाउंट बैलेंज भी जीरो (0) है, तो उन्हें 15 अप्रैल, 2026 से पहले अपनी ब्रांच में जाकर केवाईसी कराना होगा। अगर 15 अप्रैल, 2026 तक केवाईसी नहीं हुआ तो 16 अप्रैल, 2026 से ऐसे ग्राहकों के बैंक खाते बिना किसी सूचना के बंद कर दिए जाएंगे। पीएनबी ने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहकों को अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाना होगा। बताते चलें कि जिन बैंक खातों में 2 साल से ज्यादा समय से कोई लेनदेन नहीं होता है, उन्हें निष्क्रिय खाता माना जाता है और पीएनबी ऐसे खातों को बंद करने जा रही है।
क्या होता है निष्क्रिय खाता
PNB Bank Account Closure AlertRBI की वेबसाइट के मुताबिक, एक निष्क्रिय खाता (inoperative account) वो बचत खाता या चालू खाता होता है, जिसमें दो साल से ज्यादा समय से कोई ‘ग्राहक-प्रेरित लेन-देन’ नहीं हुआ है। अगर पंजाब नेशनल बैंक में आपका भी बैंक खाता है, जिसमें पिछले 3 सालों से कोई लेनदेन नहीं हुआ है तो आपको अपने ब्रांच जाना होगा और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तथा फॉर्म भरकर केवाईसी कराना होगा। अगर आप 15 अप्रैल तक केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर खाता दोबारा सक्रिया नहीं कराते हैं तो 16 अप्रैल, 2026 से आपका बैंक खाता बंद हो जाएगा।



