PMMY: महिलाओं के लिए बड़ा मौका! PMMY के तहत महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख तक का लोन – RGH NEWS
बिजनेस

PMMY: महिलाओं के लिए बड़ा मौका! PMMY के तहत महिलाओं को बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख तक का लोन

PMMY अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती हैं लेकिन पैसों की कमी सबसे बड़ी बाधा बन रही है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार की प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) महिलाओं को बिना गारंटी के लोन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका दे रही है।

आज के दौर में महिलाएं न केवल घर संभाल रही हैं, बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी अपनी धाक जमा रही हैं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) महिलाओं के इसी जज्बे को नई उड़ान देने का काम कर रही है। यदि आप भी अपना छोटा स्टार्टअप, ब्यूटी पार्लर, बुटीक या कोई छोटा उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है।मुद्रा योजना के तहत महिलाएं बिना किसी गारंटी के 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस योजना की बारीकियां और आवेदन का तरीका।

 

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY)?

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको लोन लेने के लिए कोई जमीन या सोना गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। महिलाओं को उद्यमी बनाने के लिए सरकार ने इसे तीन कैटेगरी में बांटा है:

 

Read more PM Kisan 22th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी; इस दिन जारी हो सकती है PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त, यहां जानें डिटेल्स

 

शिशु लोन (Shishu Loan): नए बिजनेस के लिए 50,000 रुपये तक का लोन।

किशोर लोन (Kishor Loan): बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए 50,000 से 5 लाख रुपये तक का लोन।

तरुण लोन (Tarun Loan): बिजनेस के विस्तार के लिए 5 लाख से 10 लाख रुपये तक का लोन।

 

read more Raigarh News : महतारी वंदन योजना के तहत रायगढ़ जिले की 2 लाख 97 हजार 819 महिलाओं को 25वीं किस्त की राशि अंतरित

 

 

महिलाओं को मिलते हैं ये खास फायदे

PMMYमुद्रा योजना में महिला आवेदकों को प्रायोरिटी दी जाती है। कई बैंक और वित्तीय संस्थान महिला उद्यमियों को ब्याज दरों में 0.25% से 0.50% तक की विशेष छूट भी प्रदान करते हैं। इसके अलावा, लोन की प्रक्रिया को बेहद सरल रखा गया है ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

Related Articles

Back to top button