अन्य खबरदेश

PM Modi Mann Ki Baat: मन की बात में PM Modi ने कहा- पहलगाम हमले पीड़ितों के परिवारों को जरूर मिलेगा न्याय..

PM Modi Mann Ki Baat प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 121वां एपिसोड है। यह कार्यक्रम देशभर के नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। वहीं आज देशभर के लोग आज 11 बजे पीएम मोदी के विचारों को सामूहिक रूप से सुन रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन 27 अप्रैल, रविवार को सुबह 11 बजे नमन कार्यालय, साकची काशीडीह में , जहां नमन के सदस्यगण, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और समाजसेवी एकत्रित हुए हैं।

 

Read More: Indian Navy Video: भारतीय ताकत, सोशल मीडिया पर जारी किया मॉक ड्रिल का वीडियो

 

यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने का एक अहम कदम होगा, जिससे जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य को गर्व और प्रेरणा मिलेगी। पीएम मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया भारत के साथ है। पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाता हूं उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।

 

Read more Jammu Kashmir: पाकिस्तान का कायराना करतूत, LoC पर तीन रातों से लगातार फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब…

 

 

PM Modi Mann Ki Baat: इसके अलावा, पीएम मोदी ने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का जिक्र किया और बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ का विज्ञान केंद्र आजकल सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। उन्होंने कहा कि, दंतेवाड़ा जो पहले हिंसा के लिए जाना जाता था, वहां अब साइंस सेंटर नई उम्मीद की किरण बन गया है। इस साइंस सेंटर में जाना बच्चों को पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button