PM मोदी के रैली स्थल से 12 किलोमीटर दूर हुआ जोरदार धमाका – RGH NEWS
देश

PM मोदी के रैली स्थल से 12 किलोमीटर दूर हुआ जोरदार धमाका

PM Modi Jammu-Kashmir Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सांबा में पल्ली पंचायत का दौरा करने से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

इस बीच एक बड़ी खबर आ रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी के रैली स्थल से 12 किमी दूर खेत में धमाके की आवाज सुनी गई है. बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि पूरा इलाका थर्रा गया. धमाके के बाद इलाके की घेराबंदी करके मामले की जांच की जा रही है. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस धमाके को किसने अंजाम दिया है.

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में बोलेंगे मोदी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिसमें केंद्र शासित प्रदेश के दोनों क्षेत्रों के बीच हर बारहमासी संपर्क स्थापित करने के लिए बनिहाल-काजीगुंड सड़क सुरंग का उद्घाटन भी शामिल है. मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने और देश भर की ग्राम सभाओं को संबोधित करने के लिए वहां जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button