देश

PM Modi Cyprus Visit: साइप्रस में पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस-III” से नवाजा…

PM Modi Cyprus Visit साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने फिर दुनिया को भारत की बढ़ती ताकत का ऐहसास कराया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस के लिमासोल शहर में एक व्यावसायिक गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। बता दें कि यह सम्मेलन साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स की उपस्थिति में आयोजित किया गया था। इस दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III से सम्मानित किया।

पीएम मोदी को अब तक मिले 23 अंतरराष्ट्रीय सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 से अब तक 23 देशों से सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, वैश्विक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में योगदान को दर्शाते हैं। ये सम्मान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री मोदी की प्रभावशाली विदेश नीति का प्रमाण भी हैं।

क्या है ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान

इस सम्मान का नाम साइप्रस के पहले राष्ट्रपति आर्चबिशप मकारियोस तृतीय के नाम पर रखा गया है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘साइप्रस के ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस तृतीय’ सम्मान को प्राप्त करके मैं बहुत खुश हूं। मैं इसे हमारे देशों के बीच की मित्रता को समर्पित करता हूं।’’ यह 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह भारत-साइप्रस की भरोसेमंद दोस्ती का सम्मान है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारी सक्रिय साझेदारी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

 

Read more 

 

 

पीएम मोदी को मिले अब तक सम्मानों की लिस्ट

PM Modi Cyprus Visitसाइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III-(2025)

श्रीलंकाः मित्र भूषण (2025 )

कुवैत – ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर (2024)

मॉरीशस – द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (2025)

डोमिनिका – डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर (2024)

बारबाडोस – ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस (2025)

नाइजीरिया – ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (2024)

गयाना – ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस (2024)

मालदीव – ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019)

भूटान – ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो (2021)

अफगानिस्तान – स्टेट ऑर्डर ऑफ घाजी अमानुल्लाह खान (2016)

सऊदी अरब – ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद (2016)

संयुक्त राज्य अमेरिका – लीजन ऑफ मेरिट (2020)

रूस – ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल (2024)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) – ऑर्डर ऑफ ज़ायेद (2019)

बहरीन – किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनासां (2019)

फिजी – कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (2023)

पापुआ न्यू गिनी – ग्रैंड कम्पेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू (2023)

मिस्र – ऑर्डर ऑफ द नाइल (2023)

फ्रांस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (2023)

ग्रीस – ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर (2023)

पलाऊ – एबाकल अवार्ड (2023)

संयुक्त राष्ट्र:”चैंपियंस ऑफ द अर्थ” पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र में सबसे बड़ा वैश्विक सम्मान (वर्ष 2018 में)

Related Articles

Back to top button