देश

PM ने नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को राहत कोष देने की घोषणा की; अनुदान की राशि इतनी होगी?

PM Modi: महाराष्ट्र के मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा जा रही बोट अरब सागर में करंजा के उरण में पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही पीएम मोदी ने इस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।  साथ ही उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।

PM मोदी ने परिजनों को राहत कोष अनुग्रह राशि देने की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र ने मुंबई में नाव दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।” इससे पहले एक पोस्ट में पीएम मोदी ने मुंबई में नाव हादसा पर गहरी दुख जताया. और उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों। प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी जताया दुख:-

भारत देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केसी वेणुगोपाल ने भी मुंबई नाव दुर्घटना पर गहरी दु:ख जताया। तथा राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुंबई तट पर यात्री नौका और भारतीय नौसेना की एक क्राफ्ट बोट के बीच हुई दुर्घटना के बारे में जानकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। मैं बचाव और राहत कार्यों की शीघ्र सफलता और बचे हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

केसी वेणुगोपाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:-

“मुंबई तट पर हुए इस भयानक घटना की खबर सुनकर दिल दहल गया और बहुत ही ज्यादा दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मैं इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Related Articles

Back to top button