देश

PM Modi: राम मंदिर को लेकर क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें यहां

PM Modi : नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश में सात चरणों में मतदान होंगे तो वहीं 4 जून को मतगणना होगी। नेताओं के साथ देश की जनता के अंदर भी इस बार हो रहे चुनाव में काफी उत्हास देखा जा रहा है। देश के सभी राजनीतिक दलों के नेता अब चुनावी मैदान पर है और अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच संकल्प पत्र जारी होने के बाद पीएम मोदी पहली बार कैमरे का सामने आए और विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस पर अन्य विपक्षी पार्टियों को घेरा साथ ही देश के विकास पर भी बाते की।

राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी ने कहा, कि “इस मुद्दे का राजनीतिकरण किसने किया? इसे आज की घटनाओं से मत देखिए, जब हमारा जन्म भी नहीं हुआ था, हमारी पार्टी पैदा भी नहीं हुई थी, उस समय अदालत में ये मामला निपटाया जा सकता था। समस्या का समाधान हो सकता था। जब भारत का विभाजन हुआ तो उस समय ये तय कर सकते थे की ये चीजें ऐसी, ऐसा कर लें। क्यों, क्योंकि एक ऐसा हथियार जो हाथ में है, वोट बैंक की राजनीति को मज़बूत करने के लिए इस मुद्दे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया गया और बार-बार इसे भड़काया गया।

PM Modi : पीएम मोदी ने आगे कहा, कि जब यह मामला अदालत में चल रहा था तब कोशिश की गई कि फैसला ना आए, उनके(विपक्ष) लिए यह एक राजनीतिक हथियार था। अब राम मंदिर बन गया तो उनके हाथ से यह मुद्दा ही चला गया है। अब वे किसी को डरा नहीं पा रहे हैं कि राम मंदिर आ जाएगा। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, कि राम मंदिर आ गया। कुछ नहीं हुआ।

 

Related Articles

Back to top button